Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से ६ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, सावन ११ – भारत के उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मृत्यु हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं ।
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थिति मनसा देवी मंदिर में रविवार को सुबह भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर सामने आई है ।स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मंदिर में भीड़ बहुत ज्यादा थी, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई । समाचार एजेंसी एएनआई ने गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है ।
२३ जुलाई शिवरात्री को जलाभिषेक के बाद अभी भी हरिद्वार में लाखों की तादात में कांवडि़ए और आम नागरिक पहुंचे हुए हैं। शनिवार और रविवार होने की वजह से भी हरिद्वार में काफी भीड़ थी, जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वह बेहद संकरा रास्ता है । हालांकि मेले के मौके पर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। लेकिन रविवार ज्यादा भीड़ होने के बाद भी इस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था।
बताया गया है कि हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा–तफरी मच गई । इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई । भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *