इंडिया आउट’ कहने वाले मालदीव ने किया भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय मालदीव दौरा संपन्न हो गया है। वे मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस पूरे दौरे में कभी मालदीव में इंडिया आउट अभियान चलाने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारतीय प्रधानमंत्री के फैन नजर आए। मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा की सराहना की और कहा कि इससे दोनों पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को काफी बढ़ावा मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के दौरे से मालदीव के पर्यटन में वृद्धि होगी।
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए मोहम्मद मुइज्जू ने कहा, भारत उन प्रमुख देशों में से एक है, ‘जो मालदीव को पर्यटन क्षेत्र में मदद करता ह। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की यात्रा से इसमें काफी वृद्धि होगी। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान बढ़ेगा।’


