Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रनवे पर ही था विमान, तभी लगी आग,रनवे पर अफरा-तफरी का माहौल,179लोगों की बची जान

 

वॉशिंगटन:

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार यात्रियों को भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा, जब डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के मुख्य लैंडिंग गियर में आग लग गई। घटना उस समय हुई, जब विमान मियामी के लिए उड़ान भर रहा था। इसके बाद रनवे पर आपातकालीन निकासी की गई, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना का भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है। यात्रियों को आग और धुएं से घिरे विमान से एक इमरजेंसी स्लाइड के जरिए निकाला गया।

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया

अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने बताया कि डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 3023 के लैंडिंग गियर में खराबी हो गई, जब वह स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2.45 बजे मियामी के लिए उड़ान भर रही थी।

रनवे पर ही था विमान, तभी लगी आग
डेनवर फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, बोइंग 737 MAX8 के मुख्य पहियों के पास आग लग गई, जबकि विमान अभी भी रनवे पर ही था। विमान में 173 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य शामिल थे, जिन्हें आपातकालीन निकास का इस्तेमाल करते हुए फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com