Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस महाधिवेशन– २०८३ साल दुर्गापूजा के आसपास

 

काठमांडू, सावन ११ –नेपाली कांग्रेस के नेता कृष्णप्रसाद सिटौला ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस का महाधिवेशन आगामी २०८३ साल दुर्गापूजा के आसपास होगा ।
रविवार पत्रकार सम्मेलन करते हुए नेता सिटौला ने कहा ‘महाधिवेशन ८३ साल क दुर्गापूजा के आसपास किया जाएगा, अभी नहीं ।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महाधिवेशन ९वां से लेकर आज तक पाँच वर्ष में ही होता आया है, और अब १५ वां महाधिवेशन भी पाँच वर्ष में ही होगा ।
सिटौला ने कहा कि चार साल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है । चार साल का कार्यकाल इसी साल मङ्सिर में समाप्त होगा । उन्होंने यह भी कहा कि “सक्रिय सदस्यता को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, इसलिए हमने इसके लिए मध्य–असोज निर्धारित किया है,“इसे मङ्सिर ८३ से आगे नहीं ले जाना चाहिए ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com