Sun. Jan 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैज्ञानिकों ने 35 प्रकाशवर्ष दूर L 98–59 f ग्रह खोजा,जहाँ जीवन की संभावना

 

 

नासा के TESS स्पेस टेलीस्कोप की मदद से शोधकर्ताओं ने 35 प्रकाशवर्ष दूर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जहां जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां हो सकती हैं. इस ग्रह का नाम है L 98–59 f, जो एक लाल बौने तारे L 98–59 के चारों ओर चक्कर लगा रहे पांच ग्रहों में से एक है. लेकिन खास बात यह है कि यही एक ग्रह है जो संभवतः जीवन के अनुकूल हो सकता है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रॉटियर इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च ऑन एक्सोप्लैनेट्स के प्रमुख शोधकर्ता चार्ल्स कैडियू के मुताबिक, ‘इतने कॉम्पैक्ट सिस्टम में जीवन के लिए उपयुक्त ग्रह मिलना बहुत उत्साहजनक है. यह दिखाता है कि कितने विविध और अनोखे ग्रह ब्रह्मांड में हो सकते हैं.’ वैज्ञानिकों का दावा है कि L 98–59 f को अपने तारे से उतनी ही ऊर्जा मिलती है, जितनी पृथ्वी को सूरज से मिलती है और यही बात इसे ‘हैबिटेबल जोन’ में रखती है, यानी वहां तरल पानी बने रहने की संभावना है.
इस तारे की खोज साल 2019 में हुई थी और शुरुआत में इसके चार ग्रहों के होने की पुष्टि हुई थी. लेकिन अब डेटा का गहराई से विश्लेषण करने पर वैज्ञानिकों ने एक पांचवां ग्रह खोज निकाला है. यह L 98–59 f है जो हमें सीधे दिखाई नहीं देता, लेकिन तारे की गति में बदलाव के जरिए इसकी मौजूदगी दर्ज हुई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *