Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत पर 25 फीसदी टैरिफ : यह फाइनल नहीं, भारत के साथ बातचीत जारी है : अमेरिका

 

काठमान्डू 31 जुलाई

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर बात चल रही थी. तभी अमेरिका ने बुधवार को भारत पर 25 फीसदी टैरिफ बम फोड़ दिया. अब सवाल है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक यह फैसला क्यों लिया? वह किस बात से हताश हैं, आखिर वह 25 फीसदी वाला घुड़की क्यों दे रहे हैं? अब इसका कारण खुद अमेरिका ने ही बताया है. अमेरिका की मानें तो भारत के साथ ट्रेड डील में हुई प्रगित से डोनाल्ड ट्रंप खुश नहीं हैं. वह ट्रेड डील पर बातचीत की प्रगति को देखकर बेहद फ्रस्ट्रेडेट यानी हताश हैं. उनका मानना है कि उनके 25 फीसदी टैरिफ वाली घुड़की से शायद ट्रेड डील पर बातचीत बन जाएगी. यही वजह है कि 25 फीसदी टैरिफ के ऐलान के 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने कह दिया कि यह फाइनल नहीं है. अभी ट्रेड डील पर भारत के साथ बातचीत जारी है.
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर अचानक 25% टैरिफ लगाने के फैसले ने हलचल मचा दी. इस कदम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बातचीत के बीच अचानक ट्रंप ने यह ‘टैरिफ बम’ क्यों फोड़ा? अब इसे लेकर वाइट हाउस के सलाहकार ने स्थिति साफ कर दी है. वाइट हाउस के सलाहकार का कहना है कि भारत के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति की कमी से डोनाल्ड ट्रंप ‘फ्रस्ट्रेट यानी निराश’ हैं. उन्हें लगता है कि भारत पर लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ इस स्थिति का ‘समाधान और सुधार’ करेगा.
निराशा की एक और वजह क्या
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के टफ स्टैंड को देख थोड़ी नरमी बरती. 25 फीसदी टैरिफ वाले अपने फैसले पर उन्होंने थोड़ा यूटर्न लेते हुए कहा कि यह फाइनल फैसला नहीं है. भारत के साथ अभी बातचीत का दरवाजा अभी खुला है. उन्होंने खुद कहा कि आओ हम बातचीत करेंगे. डोनाल्ड ट्रंप की बात से एक और कारण समझ में आता है. वह ब्रिक्स से भी काफी नाराज हैं. उन्हें लगता है कि ब्रिक्स अमेरिका के डॉलर को कमजोर कर देगा. ब्रिक्स में भारत भी है. यही वजह है कि शायद अमेरिका भारत को भी उसी नजर से देख रहा है, जैसे वह चीन और रूस को देखता है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक अगस्त से भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *