Fri. Mar 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 1 अगस्त 2025 शुक्रवार* शुभसंवत् :-2082

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*महिम्नः पारं ते परमविदुषो यज्ञसदृशी*
*स्तुतिर्ब्रह्मादीना मपि तदवसन्नास्त्वयि गिरः।*
*अथावाच्यः सर्वः स्वमतिपरिणामधि गृणन्*
*ममाप्येषः स्तोत्रे हर निरपवादः परिकरः*।।
*त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।*
*मायामृगं दयितयेप्सित मन्वधाद्*
*वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 1 अगस्त 2025 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके:-1947
*सौम्यायनं सौम्य गोल:*
*ऋतु:-*
*वर्षा*
*सौर्य श्रावण मास की प्रविष्टे 16…*
माह:- श्रावण
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *अष्टमी *समस्त*
नक्षत्र :- स्वाती रात्रि 3:36 तक उपरांत विशाखा,
योग:- साध्य प्रातः 5:45 तक, उपरांत शुभ,
करण:- विष्टि एवं बव,
सूर्योदय :-प्रातः 05:24
सूर्यास्त :- संध्या 06:36
सूर्य :- *पुष्य नक्षत्रे कर्क राशौ च सूर्य:,*
चंद्रमा :- *तुला राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कन्या भौम:, बुध: कर्के, मिथुने देव वृहस्पति।*
मिथुने चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज सावन मास के शुक्ल दुर्गा अष्टमी के दिन श्री गणेश पार्वती के साथ माता दुर्गा एवं महादेव का पूजन, अभिषेक कर भगवती महालक्ष्मी एवं माता दुर्गा का विशेष पूजन पाठ एवं श्री सूक्त का पाठ सबके लिए सर्वोत्तम होगा। आज लक्ष्मी नारायण का पूजन करना एवं माता लक्ष्मी की श्री सूक्त से अभिषेक पूजन एवं गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का राशिफल*

*मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ में थोड़ा आलस्य प्रमाद रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहने से कार्यो में निष्ठा से लग जाएंगे लेकिन लाभ के लिए संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही भी मध्यान बाद तक लंबित रहेगी संध्या के आस-पास इनमे गति आने लगेगी फिर भी पूर्ण सफलता मिलना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ पूर्वनियोजित रहने से प्राप्ति के लिए उत्सुक रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आज बिखरा रहने से महिलाओ को समेटने में खासी परेशानी आएगी। थकान को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

यह भी पढें   रवि लामिछाने का चुनावी खर्च ९ लाख ८९ हजार

*वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज के दिन आप का व्यवहार विवेक पूर्ण रहेगा अपने प्रत्येक कार्य को लेकर गंभीर रहेंगे जिसके बाद भी आज लाभ के कम ही अवसर मिलेंगे और जो मिलेंगे उनका भी आशुकूल लाभ नही उठा पाएंगे। आज आपके गंभीर व्यक्तित्त्व में परिवर्तन देखने को मिलेगा हास्य विनोद से आसपास का वातावरण खुशनुमा बनायेगें आपको जानने वाले भी स्वभाव परिवर्तन से आश्चर्य में।रहेंगे लेकिन आज आपके व्यवहार के पीछे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी छुपी रहेगी जिसे केवल महिलाये ही पढ़ सकेंगी। संध्या के आसपास कही से अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। बुजुर्ग आज आपके पक्ष में रहेंगे। खान-पान संयमित रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप ख्याली पुलाव पकाएंगे मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा जिस वजह से प्रत्येक कार्यो में विलंब होगा किसी से किया वादा सही समय पर पूर्ण ना करने पर खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। धन लाभ के लिए आज जोड़तोड़ वाली नीति अपनानी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही रहेगा। संध्या के समय किसी कार्य अथवा परिचित द्वारा अकस्मात धन मिलने से खर्च निकल जाएंगे। नौकरी वाले लोग अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में व्यस्त रहेंगे किसी अन्य के हिस्से का कार्य भी आपको करना पड़ेगा जिस वजह से मन मे गुस्सा रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे संध्या बाद आत्मीयता बढ़ने से राहत मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके अधिकांश कार्य बिना मेहनत किये सरलता से बनते चले जायेंगे आज आपको जिस जगह से हानि की उम्मीद रहेगी वहां से भी अकस्मात लाभ के समाचार मिलने पर उत्साहित रहेंगे। खाली समय मे मन पुरानी यादो में खोया रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यापार में निवेश करते समय अनुभवियों की सलाह अवश्य लें धन फंसने की भी संभावना है। दिन भर की गतिविधियों का संध्या के समय आंकलन करने पर संतोष की अनुभूति होगी। संध्या बाद का समय घर मे ही बिताना पसंद करेंगे महिलाओ से आज अच्छी जमेगी मनपसंद वस्तुओं की प्राप्ति सुख बढ़ाने में मददगार रहेगी। ठंडे प्रदार्थो का सेवन संयमित करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। महिलाये आज अकस्मात किसी शुभसमाचार मिलने से आनंदित रहेंगी। बेरोजगार लोग भी आज हतोत्साहित ना हो प्रयास करने पर आशाजनक रोजगार से जुड़ सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र और नए संबंध बनेंगे जिनसे भविष्य में लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा खर्च भी आज कम रहने से धन संचय कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। आलस्य के कारण नींद आने की बीमारी से ग्रस्त रह सकते है।

यह भी पढें   आज सोने की कीमत में बढ़ेतरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका स्वभाव परोपकारी रहेगा किसी अन्य की परेशानी देख कर आपका दिल भी दुखी होगा इस कारण आज आपके साथ धोखा भी हो सकता है सतर्क रहें। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज प्राथमिकता से पूर्ण करने का प्रयास करें संध्या बाद से विघ्न-बाधाएं आने से प्रत्येक कार्य करने में मुश्किल होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति सहज हो जाएगी लेकिन आज महिलाये धन को लेकर परेशान रहेंगी मन की इच्छा पूर्ण ना होने पर झगड़ा भी कर सकती है। संतानो का उत्पाती व्यवहार रहेगा। सेहत संध्या बाद बिगड़ेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा दिन के मध्यान तक सभी कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु इसके बाद कार्यो में विघ्न आने शुरू हो जाएंगे अतिआवश्यक कार्य मध्यान तक पूर्ण कर लें। व्यवसाय में पुराने कार्यो से धन की आमद होगी। नए अनुबंद मिलने में उलझने आएगी अथवा कम लाभ वाले मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग आज जोखिम वाले कार्य ना करें निकट भविष्य में हानि हो सकती है। नए व्यापार का आरंभ भी फिलहाल स्थगित ही रखे। सरकारी कार्य भी कागजी कार्यवाही पूर्ण ना होने पर अधूरे रहेंगे। घर का वातावरण मध्यान तक शांत रहेगा इसके बाद महिलाओ की धैर्य हीनता के कारण उथल पुथल मचेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष दिन आशा के अनुकूल रहेगा। दिन के आरंभ में घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के कारण दुविधा रहेगी परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से बनाई हुई योजनाए सही दिशा में आगे बढ़ने लगेंगी। आज महिला एवं पुरुष दोनों ही अपने निखरे हुए व्यक्तित्त्व के बल पर समाज से सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। आर्थिक लाभ के भी कई अवसर मिलेंगे साथ ही मितव्ययी प्रवृति रहने से बचत भी कर सकेंगे। जोखिम वाले कार्यो से भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी। शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी आपकी दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विलंब होगा फिर भी प्रयास करना ना छोड़े दिन भर की मेहनत का फल संध्या में कम ही सही परन्तु आवश्यकता के समय होने से संतोष होगा। कार्य व्यवसाय में आज सहयोगियों की कमी अखरेगी। महिलाये भी आज शारीरिक समस्याओ के कारण अनमना व्यवहार करेंगी घर के कार्य भी बिखरे रहेंगे। नौकरी वाले जातको एवं बुजुर्गो से कोई हानि होने की संभावना है प्रत्येक कार्यो को जल्दबाजी की जगह आराम से करें। संतानो अंकुश लगाए अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी।

यह भी पढें   नेपाल की नई सरकार की विदेश नीति पर बढ़ी उत्सुकता, मोदी ने रवि लामिछाने और बालेन्द्र शाह को दी बधाई

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा फिर भी आज बेतुकी बयानबाजी व आवेश को नियंत्रण में रखे वरना बनते कार्यं अधिक उलझ जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लोग आपसे उलझेंगे इसकी अनदेखी कर अपने काम से काम रखें परिस्थिति संध्या बाद बदलने लगेगी। आर्थिक रूप से भी आज दिन मिश्रित ही रहेगा। प्रयास करने पर ही निर्वाह योग्य आय के साधन बन सकेंगे परन्तु आज भविष्य की कार्य योजना बना कर रखें लाभ का समय निकट ही है। महिलाओ का बर्ताव स्नेही जनों के दिल को चोट पहुचायेगा जिससे घर मे विवाद का माहौल बनेगा। संध्या बाद किसी के सहयोग से शांति स्थापित हो सकेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिए घरेलू एवं आर्थिक समस्याओं से भरा रहेगा। परिवार में आज भी किसी ना किसी कारण से आपस खींचतान बनी रहेगी भाई बंधुओ का मनमुटाव महिलाओ के व्यवहार को भी प्रभावित करेगा। कार्य क्षेत्र पर भी इसका असर देखने को मिलेगा बेमन से कार्य करेंगे। धन के मामले में भी आज निराशा ही मिलेगी मेहनत के बाद भी उचित फल नही मिल पायेगा। सहयोगी अथवा अधिकारियों से भी अनबन होने से अव्यवस्था बढ़ेगी। आज क्रोध को वश में रखना अतिआवश्यक है धन सम्बन्धित व्यवहारों में स्पष्टता रखें। संध्या के बाद स्थिति में थोड़ा परिवर्तन आएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये आर्थिक दृष्टिकोण से पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दिन का आरंभिक भाग किसी से किया वादा पूरा करने में व्यतीत होगा लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा सामाजिक व्यक्तित्त्व में विकास आएगा। आज खर्च ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा फिर भी आय का पलड़ा भारी रहने से बजट बिगड़ेगा नही। नौकरी वाले लोगो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी मध्यान तक खाली रहेंगे इसके बाद ही कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी कार्यो में आज व्यवधान आएंगे कल पर छोड़ना बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शरीर मे शिथिलता रहेगी।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *