Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाईलैंड में हीरोज़ तेक्वांडो टूर्नामेंट: 27 देशों की भिड़ंत में नेपाल की १० वर्षीया वैभवी भी होंगी शामिल

 

काठमांडू, १ अगस्त । थाईलैंड में आयोजित होने जा रही आठवीं हीरोज़ अंतर्राष्ट्रीय तेक्वांडो प्रतियोगिता में नेपाल की ओर से 10 वर्षीया वैभवी सापकोटा प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता अगस्त 9 से 10 तारीख तक आयोजित की जाएगी । प्रतियोगिता में 27 देशों के 4000 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता रहने वाली है । उन्हीं में से एक प्रतिनिधि के रूप में नेपाल की ओर से वैभवी भाग लेंगी ।
थाईलैंड के पटाया में होने वाली इस प्रतियोगिता में वैभवी तीन विधाओं— क्योरूगी, पुम्से और स्पीड किक में प्रतिस्पर्धा करेंगी। हाल ही में पोखरा में सम्पन्न हुई आठवीं एशिया कप ओपन तेक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था।

यह भी पढें   काली सेना द्वारा हरियाली सावन मिलन समारोह में ग्रामीण महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

इसके अतिरिक्त, शहीद स्मृति ओपन राष्ट्रीय तेक्वांडो, काठमांडू जिला स्तरीय तेक्वांडो, दूसरी कालिम्पोंग अंतर्राष्ट्रीय तेक्वांडो जैसी दर्जनों राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी वैभवी अब तक एक दर्जन से अधिक ‘गोल्ड मेडल’ जीत चुकी हैं।

थाईलैंड में होने वाली आठवीं ‘हीरोज़ इंटरनेशनल तेक्वांडो’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वैभवी आगामी बुधवार, यानी अगस्त 6 तारीख को थाईलैंड के लिए प्रस्थान करेंगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com