Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समालोचना संग्रह विमोचन तथा कृतियों पर परिचर्चा कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगंज/(बाँके), संवाददाता: पवन जायसवाल । भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति की भाषा तथा समालोचना विभागद्वारा आयोजित समालोचना संग्रह विमोचन एवं चार साहित्यिक कृतियों पर परिचर्चा कार्यक्रम बाँके जिला के नेपालगंज में श्रावण १७ गते सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषा तथा समालोचना विभाग के प्रमुख ईश्वरी प्रसाद रिजाल ‘उल्कापात’ ने की, जबकि वरिष्ठ कथाकार एवं साहित्यकार सनत कुमार रेग्मी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समालोचक मीना बराल की दृष्टिविम्ब नामक समालोचना संग्रह का विमोचन किया गया।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी बाढ़ अपडेट – १० लोग लापता, ६ का किया गया बचाव

साथ ही डा. राजकुमार थारू की कृति थारू साहित्य और अन्य समालोचना, लेखक प्रसाद प्याकुरेल की सम्यक दर्शन पर भी परिचर्चा हुई, जिसमें ईश्वरी प्रसाद रिजाल ‘उल्कापात’, डा. पुष्करनाथ रिजाल और स्वयं लेखक ने विचार रखे।

कवि इन्दिरा गौतम की कविता संग्रह इन्दु पर समालोचक डा. हरिप्रसाद तिमिल्सिना ने विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने इन कृतियों को बाँके जिला की साहित्यिक समालोचना यात्रा में ऐतिहासिक बताया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि सनत कुमार रेग्मी के अलावा विशिष्ट अतिथि नरेन्द्रजङ पिटर, प्राज्ञ महानन्द ढकाल, भेरी साहित्य समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष इन्द्र बस्नेत ने समालोचना के विविध पक्षों पर विचार प्रस्तुत किए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अक्टुबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

इस अवसर पर लगभग चार दर्जन साहित्यकार एवं सर्जक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ गायक एवं कलाकार सुन्दर गुरुङ तथा कवि प्रभात सुवेदी, चन्द्रावती अधिकारी, पद्मावती रिजाल और अन्सर नेपाली आदि ने गीत, ग़ज़ल एवं छन्द कविताओं की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन एवं सहजीकरण डा. हरिप्रसाद तिमिल्सिना ने किया, जबकि स्वागत मन्तव्य भेरी साहित्य समाज के महासचिव गीता अर्याल ने व्यक्त किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com