Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के उत्तराखंड में बादल फटने से बड़ा हादसा, चार की मृत्यु ५० लापता

 

काठमांडू, सावन २० – भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने से बहुत बड़ा हादसा हुआ है । बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई है, ५० अन्य लापता हो गए हैं । बाढ़ के कारण पहाड़ों से पानी के साथ काफी मात्रा में मलबा भी बहकर जिससे इलाके में तबाही मच गई । कई घर और होटल तबाह हो गए । हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई है ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना पर दुख व्यक्त किया । इसके साथ ही पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर गहरा शोक जाहिर किया है ।
एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से भारतीय मीडिया ने लिखा, “होटल से लेकर बाजार  तक सब कुछ नष्ट हो गया है । मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी ।”
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और अन्य बचाव दल तैनात किए गए हैं । भारतीय सेना ने भी अब तक कम से कम १५ लोगों को बचाया है।

यह भी पढें   बारिश के कारण देश के विभिन्न जिलों में कई सड़कें पूर्ण रूप से बंद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com