Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री इंद्र बहादुर बानियाँ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

 

काठमांडू, सावन २० – बागमती प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री इंद्र बहादुर बानियाँ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
मंगलवार दोपहर बागमती के छठे मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए बनियाँ को प्रांत प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवकोटा ने आज बनिया को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।
सोमवार को नेपाली कांग्रेस के ३७ और नेकपा एमाले के २७ सांसदों के समर्थन सहित मुख्यमंत्री के लिए बानियाँ ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी । बानियाँ को आज प्रदेश प्रमुख देवकोटा ने मुख्यंमत्री नियुक्त किया ।
बागमती के तत्कालीन मुख्यमंत्री बहादुर सिंह लामा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । उनके इस्तीफा देने के बाद रिक्त मुख्यमंत्री पद के लिए एमाले बागमती संसदीय दल के नेता जगन्नाथ थपलिया का हस्ताक्षर सहित मुख्यमंत्री के लिए नेपाल के संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ अनुसार सरकार के लिए उम्मीदवारी पेश की थी ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश अधिवेशन की सम्पूर्ण गतिविधियां स्थगित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *