भट्टराई ने लामिछाने से की मुलाकात
काठमांडू, सावन २२ – नेसपा नया शक्ति के अध्यक्ष डॉ बाबुराम भट्टराई ने भैरहवा कारागार में बंद रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात की है । आज (गुरुवार) अध्यक्ष भट्टराई ने सभापति लामिछाने से मुलाकात की है ।
सूत्र अनुसार भट्टराई ने बताया कि आज की इस मुलाकात में वैकल्पिक शक्ति, सुशासन और समृद्धि के विषयों में बातचीत हुई । उन्होेंने यह भी बताया कि रास्वपा के सभापति लामिछाने के प्रति उनके मन में बहुत सदभाव है जिसके कारण कारागार में उनसे मिलने गए ।
उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा दिए गए फैसले में किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करुँगा लेकिन अभी रवि लामिछाने पर लगाए गए अभियोग की पुष्टि नहीं हुइ है । भट्टराई ने कहा कि लामिछाने जनता के प्रतिनिधि हैं । वो कहीं भागकर नहीं जानेवाले हैं ।
नेसपा लुम्बिनी प्रदेश के दो दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वो भैरहवा पहुँचे हैं । वहीं डॉ. भट्टराई ने कारागार में बंद रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात की ।

