कैलाली जिला जेल में झड़प, एक की मृत्यु ४७ लोग घायल
काठमांडू, सावन २४ – कैलाली जिला जेल में एकबार फिर झड़प हुई है । झड़प में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और ४७ लोग घायल हुए हैं । घटना में धनगढी–४ के भरत चौधरी की मृत्यु होने की जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के प्रवक्ता ने जानकारी दी है । शुक्रवार की रात ११ बजे के समय में झड़प हुई थी । झड़प के क्रम में गभीर रुप से घायल चौधरी को इलाज के लिए सेती प्रादेशिक अस्पताल पहुँचाया गया था । वही उनकी मृत्यु हो गई । मृतक ४० वर्षीय चौधरी लागु औषधि के मुद्दें में जेल में था । उनका शव उसी अस्पतला के शवगृह में रखा हुआ है ।
जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार घटना में घायलों में से ३ की अवस्था गंभीर है । उन सभी का सेती प्रादेशिक अस्पताल में ही इलाज चल रहा है । गुरुवार को भी कारागार में झड़प हुई थी । उसी झड़प में ५ लोग घायल हुए थे ।

