Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल की गीदड़भभकी पर भारत का करारा जवाब: ‘न परमाणु ब्लैकमेल चलेगा, न धमकी

Photo साभार अमरउजाला

नई दिल्ली, ११ अगस्त २०२५ । अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की परमाणु युद्ध की धमकी पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बयान पाकिस्तान की गैर-जिम्मेदाराना मानसिकता को उजागर करता है, जहां सेना आतंकवादियों से मिली हुई है और लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं।

मुनीर ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाएगा, तो पाकिस्तान “दस मिसाइल मारकर” उसे उड़ा देगा, और युद्ध की स्थिति में “आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएगा”।

यह भी पढें   एमाले केन्द्रीय निर्वाचन कमिटी सदस्य खुमाकान्त पौडेल ने पार्टी छोड़ी

भारत ने इस पर स्पष्ट किया कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। सरकारी सूत्रों ने कहा, “जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है, वे अपना असली रंग दिखाते हैं। अगला कदम शायद पाकिस्तान में तख्तापलट हो, ताकि फील्ड मार्शल खुद को राष्ट्रपति बना लें।”

मुनीर का यह बयान अमेरिकी धरती से किसी तीसरे देश को परमाणु युद्ध की धमकी देने का पहला मामला माना जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी चिंता में डाल दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *