Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में फातिमा फाउण्डेशन नेपाल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल। सामाजिक क्षेत्र में करीब दो दशक से सक्रिय फातिमा फाउण्डेशन नेपाल ने बाँके जिला, नेपालगन्ज में अपना नवनिर्मित भवन उद्घाटन किया। रविवार (श्रावण २५) को नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के नगर प्रमुख प्रशान्त विष्ट और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय महामन्त्री मीनबहादुर मल्ल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर भवन का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में फाउण्डेशन की अध्यक्ष मैमुना सिद्दीकी ने बताया कि यह भवन संस्थापक स्व. मोहम्मदी सिद्दीकी के उस सपने का साकार रूप है, जो उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और बच्चों के अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए देखा था। उन्होंने कहा, “यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि एक अभियान है।”

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

फाउण्डेशन की स्थापना वर्ष २०६१ में वार्ड नं.–३, एकलैनी, नेपालगन्ज में हुई थी। नई इमारत उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८, रंगशाला मार्ग पर स्थित है। संस्था का कहना है कि सुविधासम्पन्न भवन से सामाजिक सेवा के कार्य और प्रभावी होंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में नगर प्रमुख प्रशान्त विष्ट, नेपाल रेडक्रस केन्द्रीय महामन्त्री मीन बहादुर मल्ल, सलाहकार रविन्द्र कर्ण, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के पूर्व अध्यक्ष झलक गैरे, भेरी अस्पताल के अध्यक्ष बीरेन्द्र शाह, गैर सरकारी महासंघ नेपाल के सचिव नमस्कार शाह, सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के अध्यक्ष दिपेन्द्र कुमार जोशी सहित कई अतिथियों ने भाग लिया और संस्था की प्रगति की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढें   बड़े होते मकान, छोटे होते रिश्ते ...!! : बिमल सरार्फ

इस अवसर पर नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका सामाजिक शाखा–प्रमुख कृष्ण प्रसाद जोशी, मानव अधिकार आयोग नेपालगन्ज के प्रमुख द्ववारी अधिकारी, रेडियो रुबरु एफएम के स्टेशन मैनेजर शकील अहमद कादरी, जी नेपाल टेलिभिजन नेपालगन्ज के कार्यकारी निर्देशक आशिष गुप्ता, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके के कार्यक्रम अधिकृत प्रहलाद बिश्वकर्मा, महिला सञ्चार साप्ताहिक की सम्पादक अक्षरी पोखरेल, नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था की केन्द्रीय सदस्य रचना श्रेष्ठ समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

करीब ५० लाख रुपये से निर्मित इस भवन का निर्माण पूर्व शहरी विकास मन्त्री मोहम्मद ईस्तियाक राई की पहल, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका, विभिन्न संघ–संस्थाओं और स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com