Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप और पुतिन मुलाकात– मुझे नजरअंदाज कर कोई भी निर्णय लेना निरर्थक होगा – जेलेंस्की

 

काठमांडू, सावन ३० – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अलास्का में बहुप्रतीक्षित बैठक करने वाले हैं। यह दोनों नेताओं के बीच छह वर्षों में पहली मुलाकात होगी।
ट्रंप यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए पुतिन के साथ सीधी बातचीत की तैयारी कर रहे हैं । उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बैठक से युद्धविराम का रास्ता साफ होगा। हालाँकि, उन्होंने कहा कि इसके सफल होने की संभावना “केवल २५ प्रतिशत”है ।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को वार्ता से बाहर रखा गया है, वार्ता से बाहर रखने के कारण जेलेंस्की ने यह चेतावनी दी है कि उन्हें नजरअंदाज करके लिया गया कोई भी निर्णय “निरर्थक” होगा।
ट्रंप ने भी यह स्पष्ट किया कि बैठक के नतीजे के आधार पर ही वें आगे कदम उठाएंगे । उन्होंने कहा कि अगर मीटिंग खराब रही, तो मैं किसी को फोन नहीं करूंगा, सीधे घर चला जाऊंगा । लेकिन अगर यह अच्छी रही, तो मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को कॉल करूंगा ।
इस बैठक को ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान उनकी अंतर्राष्ट्रीय छवि तथा यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उनके वादे पर प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *