वकील दमन के खिलाफ पत्रकारो का धरना

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
वकीलों द्वारा पत्रकारो पर हमला के विरोध में नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष पूरन गुप्ता की अगुवाई में दर्जनों पत्रकारों ने रविवार को जिला मुख्यालय धनुषा के आगे धरना दिया तथा जिला प्रशासन से मांग किया कि अविलंब दोषी वकील पर कार्रवाई किया जाए। पांच दिन पूर्व मधेश प्रदेश पत्रकार महासंघ के कार्यालय हेतु गुठी संस्थान से चार कट्ठा4 कट्ठा जमीन 20बर्ष लीज पर लिया था।स्वर्ग द्वारी गंगासागर के निकट वार एसोसिएशन का कार्यालय हैउसी के बगल में खाली जमीन है।इस जमीन पर वकील पार्किंग के लिए जवरन प्रयोग कर रहे हैं। लीज की जमीन देखने के लिए जव पत्रकार जमीन पर पहुंचे तभी वकील पत्रकार के बीच कहा सुनी हो गयी वकीलोने पत्रकार पर आक्रमण कर दिया जिसमें मधेश प्रदेश पत्रकार महासंघ के महासचिव शैलेन्द्र क्रांति सहित पांच पत्रकार घायल हो गए।इस आक्रमण के विरोध में पत्रकार के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली को ज्ञापन पत्र भी सौंपा। पांच दिन बीतने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित पत्रकारों ने धरना करने पर बाध्य हुए।

