Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में धूमधाम से मना संत शिरोमणि गणि गोविंद नाथ की जयंती

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के बार्ड 23वेला में दूधमती नदी के किनारे अवस्थित कानू समाज के कुल देवता संत शिरोमणि गणि गोविंद नाथ बाबा की जयंती शनिवार कोधूमधाम से मनायी गयी।इस अवसर पर गणि गोविंद मंदिर के अध्यक्ष सह बार्ड 23के बार्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र साह की अगुवाई में बिशाल कलश यात्रामें उद्घाटन स्थानीय सांसद जूली महतो,बिधायक दीपेंद्र ठाकुर,शिव शंकर साह हीरा, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। गाजा बाजा के साथ निकली इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। गंगासागर में जल भरकर नगर परिक्रमा करते हुए वेला पहुंची। रास्ते में जगह जगह कलश यात्रा को स्वागत किया गया। नेपाल के पलवैया नाम से चर्चित वेला के गणि गोविंद नाथ मंदिर की पूजा में नेपाल तथा भारत से हजारों दर्शक की सहभागिता थी।इसी तरह गंगासागर सरोवर तट पर स्थित गणि गोविंद नाथ बाबा मंदिर में राजकुमार साह की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ जयंती मनायी गयी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *