Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

 

काठमांडू, भादव ९ – आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है । आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में देशभर में साधारणतया बदली छाई रहेगी । कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और तराई भूभागों के कुछ हिस्सों का तथा बाँकी प्रदेश के पहाड़ी भूभागों के कुछ स्थानों और तराई के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है ।
कर्णाली और सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और तराई भूभागों के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । लुम्बिनी प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भूभागों में आँधी तथा तेज हवा चलने की भी संभावना है ।
विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आज रात देशभर में साधारणतया बदली छाई रहेगी । वागमती, गण्डकी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा देश के बांकी पहाड़ी और तराई भूभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है । लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भूभागों के एक दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि अभी मानसून के न्यूनचापीय रेखा सरदर स्थान के आसपास है । बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प युक्त हवाओं का भी प्रभाव है ।

यह भी पढें   उपेंद्र यादव के जसपा विभाजन मामले की सुनवाई समाप्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *