Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिपुलेक, लिम्पियाधुरा और कालापानी क्षेत्र को लेकर सरकार गंभीर नहीं है – रास्वपा

 

काठमांडू, भादव १० – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने नेपाल के पश्चिमी भू–भाग में लिपुलेक के विवाद को लेकर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि –इस विषय को लेकर सरकार गंभीर नहीं है । मंगलवार (आज)रास्वपा के अन्तर्राष्ट्रीय संबंध विभाग प्रमुख शिशिर खनाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए यह आरोप लगाया है ।
भारत और चीन ने नेपाली भू–भाग लिपुलेक का प्रयोग कर व्यापार करने पर सहमति की है । उक्त सहमति के प्रति नेपाल सरकार ने अपनी आपत्ति प्रकट की है । लेकिन रास्वपा का कहना है कि इस विवाद के विषय में सरकार संवेदनशील नहीं है । रास्वपा ने मांग की है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की आगामी भारत तथा चीन भ्रमण के क्रम में संबंधित नेतृत्व के सामने लिपुलेक, लिम्पियाधुरा और कालापानी क्षेत्र को लेकर स्पष्ट तरीके से प्रश्न करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com