Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“कोशी, गण्डकी तथा लुम्बिनी प्रदेश में एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, भादव ११ – आज देश के कुछ भूभागों में बारिश की संभावना है । आज देश के कुछ भागों में मध्यम या फिर कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में देशभर साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोसी, मधेश, वागमती और गण्डकी प्रदेश लगायत पहाड़ी भूभागों के कुछ स्थानों में मध्यम बारिश की संभावना है ।
“कोशी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग के एक दो हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है । मौसमविदें का कहना है कि “ ये भारी बारिश कम हीहिस्सों मं होने वाली है बहुत ज्यादा हिस्सों में नहीं ।”
विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात कोशी, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही अन्य देश के पहाड़ी भागों में साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी । कोशी, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में आज मध्यम बारिश की संभावना है ।
मौसमविद् ने जानकारी दी है कि “कोशी, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी और तराई के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com