Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाक्रे में भूस्खलन से काठमांडू– मुग्लिङ सड़क खंड अवरुद्ध

 

काठमांडू, भादव १२ – पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत धादिङ के थाक्रे गाँवपालिका के सातकिलो नामक स्थान में भूस्खलन होने से काठमांडू –मुग्लिङ सड़क खंड दोनों दिशाओं में अवरुद्ध हो गया है । आज सुबह साढेÞ तीन बजे के लगभग भूस्खलन होने से दोनों दिशाओं में सड़क अवरुद्ध हो गया है । इसी में एक रात पहले भी भूस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध हो गया था । बीति रात के भूस्खलन को साफ करने के बाद कुछ समय के लिए सड़क चालू कर दी गई थी । लेकिन आज फिर से भूस्खलन होने से दोनों दिशाओं में सड़क अवरुद्ध हो गया है । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय धादिङ के सूचना अधिकारी ने दी है । उनके अनुसार भूस्खलन को साफ करने का काम शुरु कर दिया गया है ।

यह भी पढें   सान फ्रान्सिस्को स्थित नेपाली महावाणिज्य दूतावास में सगरमाथा दिवस मनाया गया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *