आज का पंचांग: आज दिनांक 28 अगस्त 2025 गुरुवार शुभसंवत् 2082
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*शिवायै शिव रुपिण्यै मंगलायै महेश्वरी।*
*शिवे सर्वार्थ दे देवी शिव रुपे नमोस्तुते।।*
*संसार भय संत्रस्तस् त्राहिमाम् सिंह वाहिनी।*
*येन कामेन भो देवी पूजितासी महेश्वरी।।*
*नमस्ते ब्रह्म रुपिण्यै जगद्धात्रयै नमो नमः।*
*राज्य सौभाग्य में देहि प्रसन्न भव पार्वती।।*
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 28 अगस्त 2025 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947,
*याम्यायनं सौम्य गोल:*
*ऋतु:-*
*वर्षा*
*सौर्य भाद्रपद मास की प्रविष्टे 11…*
चंद्रमाह:- भाद्रपद
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- पंचमी दिन में 3:53 तक उपरांत षष्ठी,*
नक्षत्र :- चित्रा प्रातः 8:17 तक उपरांत स्वाती*
योग:- शुक्ल दिन में 1:56 तक उपरांत ब्रह्म,
करण:- बालव एवं कौलव,
सूर्योदय :- प्रातः 05:41
सूर्यास्त : संध्या 06:19
सूर्य :- *मघा नक्षत्रे सिंह राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *तुला राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
*कन्या भौम:, बुध: कर्के, मिथुने देव वृहस्पति।*
कर्के चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज ऋषिपंचमी व्रत में श्री गणेश पूजन कर सप्त ऋषि का आवाहन स्थापन पूजन एवं कथा श्रवण कर श्री लक्ष्मी नारायण पूजन एवं श्री सूक्त का पाठ अभिषेक उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य, उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं एवं सफल प्रसन्नता दायक होगा।*
*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशि फल:-*
🐏मेष
आज व्यापार में वृद्धि के योग हैं। आराकाशा के अनुसार ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें। अपना पूरा ख्याल रखें और खान-पान में संयम बरतें।
🐂वृष
आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। घर परिवार में भी प्रेम का वातावरण बनाएं। आराकाशा के अनुसार विजातीय आकर्षण से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज किसी से भी किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
👫मिथुन
आज धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। और आज भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे आराकाशा के अनुसार व्यापार में नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
🦀कर्क
आराकाशा के अनुसार आज उच्च अधिकारियों से आपके कार्य में प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। घर पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें।
🐅सिंह
आज प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आराकाशा के अनुसार आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। की किंतु दूसरों पर बहुत अधिक निर्भरता नुकसानदेह साबित हो सकती है। दूसरों के निजी मामलों में आज दखल न दें, अन्यथा नुकसान संभव है।
🧕कन्या
आज तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं।
⚖️तुला
आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा कुछ नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद मन और घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। आराकाशा के अनुसार आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें। और संयमित रहें।
🦂वृश्चिक
आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा आराकाशा के अनुसार परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें। और अपने से छोटों पर हावी होने की कोशिश न करें।
🏹धनु
आज धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है।आराकाशा के अनुसार विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। सोच-विचारकर ही कदम आगे बढ़ाएं।
🐊मकर
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है।आराकाशा के अनुसार व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किंतु आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें।
🍯कुंभ
आज आप शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आराकाशा के अनुसार आज दिन भर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें।
🐟मीन
आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में सहजता आएगी. आराकाशा के अनुसार बड़ों से वैचारिक मतभेद दूर रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें-इसपर हमेशा विचार और सावधानी रखें। आज अकेलेपन से बचने के प्रयास करें और अधिकतर सामाजिक कार्यों में समय बिताए ।
*“हे चराचर जगत के स्वामी, श्री हरि विष्णु आराकाशा के प्रार्थना से आप अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता, और आपके सुखी जीवन के लिए शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरु देव*

*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष कार्यालय*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां सर्वदा शुभ मंगलम्!!*

