Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा ने पत्रकार सम्मेलन किया स्थगित

 

काठमांडू, भादव १६  – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) ने रूपन्देही–३ के उम्मीदवार के रुप में डॉ. लेखजंग थापा को चयन किया । आज थापा को लेकर रास्वपा पत्रकार सम्मेलन करने वाली थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है । थापा बहुविवाह विवाद में फंस गए है जिसके बाद रास्वपा जो उन्हें रखकर आज पत्रकार सम्मेलन करने जा रहे थे उसे स्थगित कर दिया है । आज दोपहर २ बजे रास्वपा पत्रकार सम्मेलन करने वाली थी । इसके स्थगित किए जाने की जानकारी प्रवक्ता मनिष झा ने दी है ।
रास्वपा ने रविवार को सचिवालय की बैठक से थापा को उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया था । लेकिन उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के घोषणा के बाद यह खबर बाहर आई कि उन्होंने दो विवाह किया है ।
थापा पर कैमरे से लैस चश्मे का उपयोग करके पार्टी की आंतरिक चर्चा को रिकॉर्ड करने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढें   अमेरिका और ईरान शांति समझौते के करीब : शहबाज शरीफ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *