नेपालगन्ज में उपभोक्ता शिक्षा कक्षा
नेपालगन्ज, (बाके) पवन जायसवाल, २०७२ जेष्ठ २८ गते ।
बाके जिला के फत्तेपुर गाबिस सरस्वती माध्यमिक बिद्यालय और कम्दी गाबिस का शहीद स्मारक उच्च माध्यमिक बिद्यालय में उपभोक्ता कक्षा जेष्ठ २७ गते सम्पन्न हुआ है ।
बाणिज्य कार्यालय नेपालगन्ज के सहकार्य में बास व्दारा सञ्चालन किये गये कक्षा में उपभोक्ता की परिभाषा, दैनिक उपभोग्य सामान के बारे में जानकारी, सामान खरीद करते समय उपभोक्ताओं व्दारा ध्यान देनेवाली बात, उपभोक्ता की अधिकार तथा कर्तव्य लगायत के बिषय पर बास के कार्यवाहक अध्यक्ष मन भण्डारी और बास के उपनिर्देशक हेमराज भट्ट ने सहजीकरण किया था ।
उपभोक्ता शिक्षा कक्षा अन्तरगत फत्तेपुर के सरस्वती माध्यमिक बिद्यालय तथा कक्षा ९ और १० करके ६० बिद्यार्थी तथा शहीद स्मारक कम्दी में कक्षा १० के २५ लोग बिद्यार्थीयो की सहभागीता रही थी । अभिमुखीकरण पश्चात उपभोक्ता शिक्षा के बारे में नयी जानकारी दी गयी है और इस बिषय में दुसरे को भी सचेत करायेंगे बिद्यार्थीयो ने बताया ।

