Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भादव २३ गते १९ लोगों की मृत्यु हुई इसमें मेरी संलग्नता नहीं है, इस घटना प्रति मैं माफी मांगता हूँ – गगन थापा

 

काठमांडू, भादव २६ – नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने ‘जेन जी’ समूह से जिम्मेदारी से आगे बढ़ने का आग्रह किया है । गुरुवार (११ सितंबर) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में, उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान निकालने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा, “हमें इसे और बिगड़ने नहीं देना चाहिए। हमें इसे सावधानी से संभालना चाहिए। कृपया इस बारे में शांति से सोचें ।”
उन्होंने अपने वीडियों संदेश में माफी मांगते हुए कहा कि – हाँ हमसे गलती, हुई है । इस गलती और कमजोरी के प्रति मैं माफी मांगता हूँ और सुधारने का वादा करता हूँ । लेकिन मैं आपसे अब इतना ही अनुरोध करता हूँ कि – अभी की जो ये अवस्था है उसे संभालें ।
उन्होंने ‘जेन जी’के आक्रोश प्रति भी माफी मांगी है । “मैं आप सभी के फ्रस्टेशन को समझता हूँ । उन्होंने अपने वीडियों संदेश में इस बात का भी उल्लेख किया है कि मेरी अपनी जगह से बहुत प्रयास किए है लेकिन मैं काम कर नहीं सका, किसी को मना नहीं सका इसके लिए भी मैं माफी मांगता हूँ ।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि भादव २३ गते जो १९ लोगों की मृत्यु हुई इसमें मेरी कोई प्रत्यक्ष संलग्नता नहीं है । मैं इस घटना के प्रति माफी मांगता हूँ ।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के लिए जयनगर चैंबर ने राहत कोष में दिया सहयोग भारतीय मुद्रा के 2 लाख 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com