एमाले ने किया आग्रह… राष्ट्रपति संविधान के मर्म अनुरुप सार्थक संवाद शुरु करें
काठमांडू, भादव २६ – नेकपा एमाले ने देश के विषम परिस्थिति को देखते हुए नेतृत्वदायी पहल करने के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल का ध्यानाकर्षण किया है ।
महासचिव शंकर पोखरेल ने पार्टी सचिवालय के वक्तव्य को जारी करते हुए यह राष्ट्र से आग्रह किया है कि संविधान के मर्म अनुरुप सार्थक संवाद शुरु करें ।
एमाले द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘सुशासन, नातावाद का अन्त, तीव्र विकास और रोजगार सृजन पर ध्यान देना चाहिए । इसके लिए संविधान के मर्म अनुरूप सार्थक संवाद शुरू करने और नेतृत्वदायी पहल करने के लिए सम्माननीय राष्ट्रपति जी का ध्यानाकर्षण कराया है ।’
एमाले दाबा किया है कि जेन जी के प्रदर्शन के क्रम में आगजनी, लुटपाट और तोड़फोड़ जैसे घटनाओं में उनकी पार्टी की कोई संलग्नता नहीं है ।
एमाले ने यह भी कहा है कि ‘इस विध्वंश के योजनाकार और दोषियों को कानून के दायरे में लाना होगा ।


