पासपोर्ट काण्ड में फंसे फोरम नेपाल के सभासद शिवपूजन राय यादव निलम्बित
काठमाण्डू/कूटनयिक पासपोर्ट काण्ड में आरोपी रहे मधेशी जन अधिकार फोरम के सभासद शिवपूजन राय यादव को आज संविधान सभा की सदस्यता से निलम्बित कर दिया है। पासपोर्ट बेचने के मामले में अख्तियार दुरूपयोग अनुसंधान आयोग के द्वारा कल ही विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद उन्हें निलम्बित होना पडा है।
पासपोर्ट दुरूपयोग मामले में शिवपूजन राय यादव चौथे सभासद हैं जिनें सभासद पद से निल्म्बित होना पडा है। इससे पहले फोरम के ही वीपी यादव, जनता दल की गायत्री साह, एमाले के नारदमुनि और अब फोरम नेपाल के शिवपूजन राय यादव।

