राष्ट्रपति पौडेल और सभामुख घिमिरे बीच मुलाकात
काठमांडू, भादव २७ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और सभामुख देवराज घिमिरे के बीच मुलाकात हुई है । गुरुवार की रात भादव २६ गते राष्ट्रपति और सभामुख के बीच शीतल निवास में मुलाकात होने की सभामुख के सञ्चारविज्ञ शेखर अधिकारी ने जानकारी दी ।
मुलाकात में सभामुख घिमिरे ने अपनी धारणा रखते हुए कहा कि संसद् रहनी चाहिए । साथ ही उन्होंने अभी की अवस्था को लेकर तथा इसके समाधान को लेकर भी राष्ट्रपति से बात की थी ।


