Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धरान के भाटभटेनी में चार लोगों के शव मिले

 

काठमांडू, भादव २७ – जेन जी के आन्दोलन के क्रम में अराजक समूह द्वारा भाटभटेनी सुपर मार्केट के धरान शाखा में आगजनी की । जिसमें चार लोगों का शव मिला है ।
मंगलवार अराजक समूह द्वारा लगाई गई आग अब तक बुझ नहीं पाई है । शुक्रवार दूसरे तल्लें में एक और तीसरे तल्लें में तीन लोगों के शव मिले हैं ।
इलाका पुलिस कार्यालय धरान के डिएसपी प्रकाश जवेगु के अनुसार पूरी तरह से जली हुई अवस्था में मिले शव को पहचानना मुश्किल हो रहा है ।
उनके अनुसार शव आग लगे हुए भाटभटेनी में लूटपाट करने गए हुए लोग हो सकते हैं । शव पूर्णरूप से जले होने के कारण लिंग की पहचान नहीं हो पा रही है । मंगलवार की रात तोड़फोड़ और लूटपाट के क्रम में भाटभटेनी के भीतर कुछ लोगों के फंसने की बात बाहर आई थी । मृतकों के पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *