Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशीला कार्की के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा

 

काठमांडू, भादव २७ – पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की को शुक्रवार को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया । उनके नेतृत्व में तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया जाना है ।
जेन जी के प्रदर्शन के बाद केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । इस्तीफा के बाद कार्की अन्तरिम सरकार की प्रमुख बनी है । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के प्रेस संयोजक किरण पोखरेल के अनुसार कार्की के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया जाना है । मंत्री बनने वालों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
जेन जी युवाओं ने पिछले सोमवार और मंगलवार को भ्रष्टाचार,सामाजिक सञ्जाल पर प्रतिबंध और अन्य मुद्दों के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन किया था ।

यह भी पढें   ऐतिहासिक तस्वीरों का संरक्षण राष्ट्र की जिम्मेदारी : अध्यक्ष हरिप्रसाद रेग्मी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com