लामिछाने पहुँचे जेल में
काठमांडू, भादव २८ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति रवि लामिछाने शनिवार (भादव २८) कारागार में वापस चले गए हैं । वो ललितपुर के नक्खु जेल में गए हैं ।
रास्वपा के केन्द्रीय सदस्य दीपक बोहोरा ने शनिवार की रात लगभग पौने ९ बजे फेसबुक में लिखा है कि –“रवि लामिछाने आज दिन में स्वयं नक्खु जेल में पहुँचे हैं । सुरक्षा व्यवस्थापन को करने में लगभग पाँच घंटे का समय लगा है । उन्होंने लिखा है कि अब से कुछ ही देर पहले कारागार प्रशासन ने रवि को कारागार में रखने की जानकारी दी है ।”
‘जेन जी’ प्रदर्शन के उग्र होने के बाद लामिछाने कारागार से बाहर निकल आए थे । इस बात का लोगों ने बहुत आलोचना की थी । शनिवार कारागार में जाने से पहले उन्होंने सभी को जानकारी दी ।


