Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू महानगरपालिका का निर्णयः शिक्षक कल स्कूल आएंगे, परसों से पढ़ाई शुरू

 

काठमांडू, भादव २८ – काठमांडू महानगरपालिका ने परसों (सोमवार) से विद्यालयों में पठन पाठन शुरु करने का निर्णय लिया है । गत २३ और २४ गते जेनजी युवाओं के प्रदर्शन के बाद के अवस्था को देखते हुए बंद किए गए विद्यालयों में सोमवार से पठन पाठन शुरु करने का निर्णय लिया है ।
इसी तरह, शिक्षक तथा कर्मचारियों को लेकर महानगरपालिका ने कहा है कि ये सभी रविवार से ही विद्यालय में उपस्थित हों ।
महानगर ने आग्रह किया है कि विद्यालय में उपस्थित हो विद्यालय के प्रशासनिक कार्य के साथ ही साफ सफाई सम्बद्ध कार्यो को करें ।
इसके साथ ही एक सूचना जारी की गई है कि अगर विद्यालय में किसी तरह की क्षती देखने को मिलती है तो ऐसे में काठमांडू महानगरपालिका को उसका विवरण उपलब्ध कराएं ।
इसी तरह महानगपालिका के निर्णय में कहा गया है कि ‘विद्यार्थी के अभिभावकों से सम्पर्क कर विद्यार्थियाें की अवस्था को समझें, अवस्था सामान्य नहीं होने तक अभिभिावकों से आग्रह करें कि अपने बच्चों को वो स्वयं विद्यालय लाएं और ले जाए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *