जनमत ने मधेश के मुख्यमंत्री को वापस बुलाया
काठमांडू, भादव २८ – सीके राउत नेतृत्व वाली जनमत पार्टी ने मधेश प्रदेश सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है । जनमत की ओर से मुख्यमन्त्री बने सतीश कुमार सिंह और मंत्रियों को भी सरकार से वापस बुला लिया है ।
शनिवार (भादव २८) दल की ओर से प्रदेश प्रमुख को सम्बोधन करते हुए एक पत्र लिखा है । पत्र में इस बात का उल्लेख है कि “उपरोक्त संबंध में हमारी पार्टी जनमत पार्टी सरकार से अपना समर्थन वापस लेती है और मुख्यमंत्री÷मंत्रियों को वापस बुलाने की जानकारी सहित निवेदन करते हैं ।”
‘जेन जी’के प्रदर्शन के साथ ही सिंह ने मुख्यमंत्री पद त्यागने की घोषणा की थी । प्रदर्शन थमने के साथ ही वो अपनी घोषणा से पीछे हट गए । सिंह ०८१ जेठ १५ गते मुख्यमंत्री के पद में नियुक्त हुए थे ।


