Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिमला के कोटखाई में हुई गाड़ी दुर्घटना,चार लोगों की मृत्यु, दो लोग घायल

 

काठमांडू, भाद्र ३१ – भारत के हिमाचल प्रदेश, शिमला जिला के कोटखाई के निकट एक गाडी दुर्घटना होने से चार लोगों की मृत्यु हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं ।
मृत्यु होने वाले में सल्यान के कुमाख गाँवपालिका–४ के ५० वर्षीय डिल्ली बहादुर शाही, ३६ वर्षीय एकेन्द्र शाही, २६ वर्षीय लक्ष्मी मल्ल शाही और ३३ वर्षीय राजेश विष्ट हैं ।
दुर्घटना में नवराज शाही और हिमबहादुर शाही घायल हुए हैं । तीन मृतक एक ही परविार के हैं ।
प्रारम्भिक अनुसन्धान के अनुसार चालक के नियंत्रण खो देने के कारण पिकअप जीप नीचे गिर गई । लक्ष्मी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया । अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई । गंभीर रुप से घायल डिल्ली बहादुर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था लेकिन इलाज के क्रम में उनकी भी मृत्यु हो गई ।
दोनों घायलों को इलाज के बाद कोटखाई स्वास्थ्य केन्द्र से डिस्चार्ज कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *