Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर भाटभेटनी सुपर मार्केट मॉल में एक अज्ञात शव बरामद 

 
जलते भटभटेनी,
विराटनगर का

हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर ।

विराटनगर के भाटभेटनी सुपर मार्केट में एक जला हुआ शव बरामद हुआ है ।  पुलिस को अंदेशा है गत मंगलवार को लूटपाट  के दौरान उक्त व्यक्ति चोरी के उद्देश्य से उक्त मॉल में घुसा होगा जो आग के चपेट में आ गया ।
मोरंग प्रहरी का प्रवक्ता डीएसपी कोपीला चूड़ाल के अनुसार उक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए कोशी अंचल अस्पताल  भेजा गया है । पुलिस को अन्य लोग का भी जले होने का अंदेशा है  । बता दे कि जेनजेड युवा समूह का पिछले सोमवार को हुए आंदोलन में 19 लोगों को गोली लगने से हुए मौत के बाद मंगलवार से देशव्यापी उग्र प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया था जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्य में  सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में आग लगा दिया था । बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने पहिले एटीएम तोड़ना चाहा जिसमें सफल नहीं होने पर भाट भेटनी मॉल में आग लगा दिया था जिसमें मॉल पूरा जल गया  । बता दे इससे पूर्व धरान स्थित भाट भेटनी मॉल में जला हुआ चार शव बरामद हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *