Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशीला कार्की ने वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ रुइत से की मुलाकात

 

काठमांडू, भाद्र ३१ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने वरिष्ठ आँखा चिकित्सक (नेत्र रोग विशेषज्ञ)सन्दुक रुइत से मुलाकात की । मंगलवार तिलगंगा आँखा प्रतिष्ठान में पहुँचकर प्रधानमंत्री कार्की ने रुइत से उनके नेतृत्व में सरकार में शामिल होने के बारे में चर्चा की ।
प्रधानमंत्री कार्की ने डॉ. रुइत से अनुरोध किया था कि वे उनकी सहायता करें क्योंकि उन्हें विशेष परिस्थितियों में सरकार का नेतृत्व करना था । ऐसा माना जाता है कि इसके जवाब में डॉ. रुइत ने कहा कि वे सरकार की सहायता तो करेंगे, लेकिन उसमें भाग नहीं ले सकते ।
चर्चा के बाद डॉ. रुइत ने कहा कि वे अस्पताल का काम और मरीजों को नहीं छोड़ सकते । जेन –जी आंदोलन के बाद बनी अंतरिम सरकार में मंत्री बनने की चर्चा के बाद से रुइट कहते रहे हैं कि वे चिकित्सा पेशे के जÞरिए नागरिकों की सेवा में खुद को समर्पित करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed