भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्की से की मुलाकात
काठमांडू, भाद्र ३१ – प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की से भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की है । सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय में मंगलवार हुए इस भेंट में दोनों के बीच द्विपक्षीय हित और आपसी जिज्ञासा के विविध विषयों चर्चा हुई । ये जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी है ।
भेंट में प्रधानमंत्री कार्की ने नेपाल में भारतीय राजदूत श्रीवास्तव से यह आग्रह किया कि वर्तमान सरकार का प्रमुख निर्वाचन करना है जिसमें वे सहयोग करें ।
इस अवसर पर राजदूत श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्की को नेपाल के प्रधानमंत्री पद में नियुक्त होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बधाई सन्देश भी हस्तान्तरण किया ।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश में नेपाल–भारत के बीच की मित्रता और सहयोग के संबंध को और अधिक सुदृढ करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।

