Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगजनी में क्षतिग्रस्त कार्यालय के सुचारू हेतु सहयोग के हाथ बढे

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जेन जी आन्दोलन के दौरान जनकपुरधाम के ज़ीरो माइल के पास ट्राफिक कार्यालय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ तथा आगजनी की गयी थी। ट्राफिक कार्यालय के पुलिस कर्मियों के लिए लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम के अध्यक्ष डॉ.राजेश साह तथा लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम गार्गी के अध्यक्ष सुजाता साहतथा लियो क्लब के अध्यक्ष द्वारा एक दर्जन तोशक,रजाई, मच्छरदानी सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान किए। इसी तरह असमाजिक तत्वों द्वारा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका कार्यालय में आगजनी की। आगजनी से जनकपुरधाम उप महानगरपालिका को भारी क्षति पहुंची है। इसके निर्माण हेतु नेकपा एमाले के नेता पूर्व जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर साह हीरा ने एक लाख 51 हजार रुपए सहयोग की घोषणा की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *