Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस के ९० डीएसपी का तबादला

 

काठमांडू, आश्विन २ – नेपाल पुलिस के ९० डीएसपी का तबादला कर दिया गया है । आईजीपी चन्द्रकुवेर खापुङ ने डीएसपी के तबादले का फैसला किया है ।
इलाका पुलिस कार्यालय इटहरी में सुवास हमाल, पुलिस वृत्त बौद्ध में संतोष रोका, पर्वत में विजय यादव, मुगु में रविराज थपलिया और पुलिस वृत्त स्वयम्भू में मोहनमणि अधिकारी का तबादला किया गया है ।
डडेलधुरा में वरुण सिंह, भृकुटी मण्डप स्थित नगर पुलिस कार्यालय में प्रह्लाद कार्की, पुलिस वृत्त गौशाला में प्रकाश श्रीमल और दरबार मार्ग वृत्त में नारायण डाँगी का तबादला किया गया है ।
प्युठान में नरहरि अधिकारी को भेजा गया है । पुलिस वृत्त मालिगाँव में धनबहादुर बोहरा को भेजा गया है ।
पुलिस वृत्त जगाती में चंचला श्रेष्ठ को, इलाका पुलिस कार्यालय कोहलपुर में चक्र बहादुर डम्बरपाल को, तथा दार्चुला में गौरव महत को भेजा गया है ।
सङ्खुवासभा के इन्चार्ज में कुमारप्रसाद मैनाली और पाँचथर में अनिश कर्ण को भेजा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com