Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 27 सितंबर 2025 शनिवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम।।
ॐ सिंहासनगता नित्यं
पद्माञ्चितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी
स्कन्दमाता यशस्विनी।।
ॐ नमामि स्कन्दमातरं
स्कन्धधारिणीम्। समग्रतत्त्वसागराम
पारपारगहराम्॥
ॐ नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 27 सितंबर 2025 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
*याम्यायन* सौम्यगोल:
ऋतु:- *शरद*
*सौर्य आश्विन मास की प्रविष्टे 10,*
चंद्रमाह:- आश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *पंचमी प्रातः 8:47 तक उपरांत षष्ठी*
नक्षत्र :- अनुराधा रात्रि 11:06 तक उपरांत ज्येष्ठा,
योग:- प्रीति रात्रि 11:01 तक उपरांत आयुष्मान,
कारण:- बालव एवं कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:02
सूर्यास्त : संध्या 05:58
सूर्य :- *रात्री 10:14 यावत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे उपरांत हस्त नक्षत्रे, कन्या राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *वृश्चिक राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*तुला भौम:, बुध: कन्ये, मिथुने देव वृहस्पति।*
सिंहे चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:23 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज नवरात्र व्रत के स्कंदमाता के व्रत में माता का पूजन पाठ एवं जप किया जाएगा साथ ही आज सायं बिल्वती माता का पूजन और निमंत्रण भी दिया जाएगा। आज गणेश पूजन, श्री शनि देव का पूजन सहस्रनाम का पाठ एवं नवार्ण मंत्र का जप सभी पूजन से श्रेष्ठ माना गया है। आज का शनि व्रत शनि भगवान को समर्पित है। इस व्रत को रखने और शनि स्तोत्र के पाठ से जीवन में सुख समृद्धि आती है। आजका व्रत पूजन सबके लिए विशेष लाभदायक होगा। आज माता जी की आराधना के साथ साथ श्री शनि देव एवं हनुमान जी की आराधना सबके लिए विशेष लाभदायक होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन एवं तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल:-*

*🐏मेष:-*
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आराकाशा के अनुसार कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।  आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु के अस्त होने से सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।

*🐂वृष:-*
मन परेशान हो सकता है। आराकाशा के अनुसार
माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।  बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि एवं आय में कमी की स्थिति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों की इस अवधि में मन की इच्छाएं अच्छी रह सकती हैं। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं, तो फिलहाल टाल दें। इस समय व्यापार में लाभ और मंदी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छी वर्ताव बनाएं। सेहत का ध्यान रखें।
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   गायक रामकृष्ण ढ़काल द्वारा प्रहरी में शिकायत दर्ज

*👫मिथुन:-*
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।  आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आराकाशा के अनुसार खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
मिथुन राशि वालों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय काम बन सकते है। पारिवारिक मुश्किलों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।

*🦀कर्क:-*
कार्यों में मन लगेगा। आराकाशा के अनुसार विदेशी कारोबार में वृद्धि हो सकती है।  लाभ में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी।  वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना शुभ संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य से काम लें और जीवन के आर्थिक परेशानीयों का डट कर सामना करें तो कार्य बनते जाएगा और रास्ता निकलता जाएगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने से बचें। खानपान का ध्यान रखें।
किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। स्वाभिमान पर विशेष ध्यान न दें। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। और लाभ यथावत होगा।

*🐅सिंह:-*
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।  मित्रों का सहयोग मिलेगा। आराकाशा के अनुसार नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
आज स‍िंह राश‍ि के जातकों के ल‍िए सलाह है क‍ि अपने चारों तरफ के वातावरण पर नज़र रखें। खासतौर पर उन लोगों से सतर्क रहें जो आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा व्‍यवसाय कर रहे जातकों को भी सतर्क रहना होगा यानी क‍ि बिजनस में कोई राइवल हो तो उसे भी नजरअंदाज न करें। अन्‍यथा आपको नुकसान हो सकता है।
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।

*🙍‍♀️कन्या:-*
मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। आराकाशा के अनुसार वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।  परिवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।
कोई अगर आपकी ओर प्रेम-प्रणय का हाथ बढ़ा रहा है तो अपना स्टेट्स देखकर ही उसका जवाब दें। क्‍योंक‍ि हो सकता है क‍ि वह आपका कोई शारीरिक फायदा उठाना चाह रहा हो। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल भी करनी पड़ सकती है। ध्‍यान रखें यह बदलाव आपके ल‍िए कुछ बेहतर पर‍िणाम जरूर लेकर आएगा। पर‍िवार को लेकर अपनी ज‍िम्‍मेदार‍ियों को समझने का प्रयास करें। अन्‍यथा र‍िश्‍तों में दूर‍ियां बढ़ेंगी।
शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।

यह भी पढें   नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण में अध्यक्ष और ४ सदस्य पदों के लिए खुला आवेदन

*⚖️तुला:-*
कलात्मक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आत्मसंयत रहें। आराकाशा के अनुसार  कारोबार में किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती हैं। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
यदि आप किसी उलझन में हैं या फिर प्रेमीजन की क‍िसी बात से परेशान हैं तो आपको अपनी मजबूरी या असमर्थता साफ-साफ जाहिर कर देनी चाह‍िए। ध्‍यान रखें क‍ि ये परेशान‍ियां जल्‍दी ही खत्‍म हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभालकर रखें। अन्‍यथा क‍िसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।
वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे।

*🦂वृश्चिक:-*
मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। आराकाशा के अनुसार घर-परिवार से धार्मिक कार्य होंगे।  वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
यदि आप आज कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही इर्द-गिर्द लोगों की मदद लें। हो सकता है इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। आपको अपने स्तर पर जो भी करना है उसे समय रहते ही कर लें। ससुराल पक्ष से क‍िसी बात को लेकर व‍िवाद हो सकता है। इसल‍िए सतर्क रहें।
दुश्मनों से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।

*🏹धनु:-*
आज विशेष संयमित रहें। आराकाशा के अनुसार वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।  नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारि‍क सुख में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। यात्रा के योग हैं।
आज आप अपने काम को निकालने में लापरवाही करने से बचें। क्‍योंक‍ि अगर आपने समय रहते ही कोई कदम नहीं उठाया तो आपके बनते-बनते कार्य भी ब‍िगड़ सकते हैं। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी।

*🐊मकर:-*
पारिवारिक कारणों से आज मन अशान्त रह सकता है। अतः आत्म संयम बनाए रखें। आराकाशा के अनुसार कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं।  भवन के रखरखाव के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। वस्त्र एवं गहनों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष न रखें सब कार्य धीरे धीरे पूरे हो जाएंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी तो नौकरी व्यवसाय में अफसरों या सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपने किसी देवता के मंद‍िर में मनौती मांग रखी है तो उसके लिए तत्परता से निकल पड़ें। जितना भी आप किसी मामले को लंबा खींचने की कोशिश में रहेंगे आगे चलकर उसी में आपकी मुसीबत बढ़ जाएगी और खर्च भी। हालांक‍ि आने वाले समय में आपके ल‍िए कोई गुड न्‍यूज भी इंतजार कर रही है। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।
अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।

यह भी पढें   सीमा पर सख्ती या मधेश को अस्थिर करने की साजिश ?

*🍯कुंभ:-*
आत्म संयम बनाये रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें तो सारे काम बन सकते है। आराकाशा के अनुसार परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। बड़ों को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।
आज काफी अर्से बाद आपकी रूटीन लाइफ में बदलाव आ रहा है। यदि कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है तो आप उसके स्वीकार करने में देर नहीं लगाए। हो सकता है यहीं से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाएं। पर‍िवार में भी शुभ समाचार के संकेत म‍िल रहे हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आज वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा- प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी।
कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

*🐟मीन:-*
आज मन परेशान रह सकता है। आज आत्म संयम में रहें। आराकाशा के अनुसार नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सहकर्मियों की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
आज आपको सज-धज कर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा-समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आज फिजूल की तड़क-भड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला न करें। आज दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमें में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज आपके शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न ले।।

*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी एवं माता कात्यायनी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना*
*“हे चराचर जगत के स्वामीनी, माता श्री जगत जननी जगदम्बा, आप सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए श्री माता जी से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना..*
*मेरे नवरात्र पूजन से श्री गणेश, श्री हरि विष्णु, महादेव एवं माता जगदंबा, अपराजिता विंध्यवासिनी, आपको उत्तम आयु आरोग्यता सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान नौकरी आजीविका के साथ अपराजित जीवन प्रदान करें।*
*आपका साथ, आपका विकाश और आपकी प्रसन्नता सदैव बनी रहे!*
आपके प्रसन्नता के लिए आपके साथ सदा समर्पित….

 

हरि ॐ गुरु देव*
*!!ज्योतिषाचार्य!!*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*व्हाट्सएप से हर समय आपके सेवा में:-*
*!!भवेत् सर्वेषां सर्वदा शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *