Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डुडुवा गाँवपालिका में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ४५० से अधिक लाभान्वित

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल।नगोपाल नीना फाउण्डेशन नेपाल द्वारा डुडुवा गाउँपालिका–२, नौरीगौढी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से करीब ४५० स्थानीय नागरिक लाभान्वित हुए। शनिवार सम्पन्न शिविर में २९५ महिलाएँ तथा १५३ पुरुषों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और औषधि तथा परामर्श सेवाएँ प्राप्त कीं।

फाउण्डेशन की सह–निर्देशक डा. तृप्तीपाल रमण ने बताया कि शिविर विशेष रूप से उन समुदायों के लिए लक्षित था, जो अब तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच से वञ्चित रहे हैं। इस शिविर में भाइरल ज्वर, छाला रोग, स्त्रीरोग, पेट सम्बन्धी समस्या लगायत विभिन्न बीमारियों का परीक्षण और औषधि वितरण किया गया।

यह भी पढें   ब्रिक्स में भारत की नई भूमिका : सुरक्षा, ग्लोबल साउथ और रणनीतिक स्वतंत्रता की खोज

कार्यक्रम संयोजक दिलीप गिरी के अनुसार शिविर में फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. गौरव श्रेष्ठ, डा. तृप्तीपाल रमण, डा. रोमन किदवाई, डा. नैमुद्दीन अन्सारी, डा. मेघा मण्डल, डा. सलमान निजाम, डा. चन्दन सिंह, डा. सचिन शाह तथा यामिनी पन्त लगायत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस शिविर के लिए नेपाल औषधि बिक्रेता प्रतिनिधि संघ नेपालगन्ज शाखा, अन्नपूर्ण ग्यास्ट्रो केयर हस्पिटल, गणेशमान चौक ड्रग्स स्टोर, सेभेन क्याफे तथा एनएमएसआरए लगायत संस्थाओं ने सहयोग किया। नेपालगन्ज शाखा अध्यक्ष डा. दिगम्बर पाण्डे तथा सञ्जीवनी मेडिकल कलेज अफ मेडिकल साइन्स के निर्देशक डा. रोमन किदवाई ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढें   प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल चीन यात्रा के लिए रवाना

फाउण्डेशन अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ ने कहा कि “स्वस्थ समाज का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, वातावरण, रक्तदान अभियान तथा अन्य सामाजिक उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यों में हम निरन्तर सक्रिय रहे हैं और आगामी दिनों में भी इस प्रकार के सेवामूलक कार्यक्रमों को और प्रभावकारी रूप में जारी रखेंगे।”

शिविर की सफलता में फाउण्डेशन के कर्मचारी अनुप आर्य, प्रतिभा पौडेल, सरोज चौधरी, युवराज सिंह, महिपत चौधरी तथा नगेन्द्र शाही लगायत की सक्रिय भूमिका रही।

गौरतलब है कि सन् २०७९ फागुन में स्थापित गोपाल नीना फाउण्डेशन नेपाल अब तक रक्तदान कार्यक्रम, सरसफाई अभियान, नीलसागर आश्रम तथा मानव सेवा आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन सेवा, न्यानो सिरक वितरण, वृक्षारोपण तथा विभिन्न मानव कल्याणकारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कर चुका है।

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

इस फाउण्डेशन की स्थापना नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका–१० निवासी वरिष्ठ चिकित्सक दम्पती डा. गोपाल प्रसाद श्रेष्ठ (वरिष्ठ फिजीसियन) तथा डा. नीना श्रेष्ठ (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ) के नाम पर, उनके सुपुत्र वरिष्ठ पेट रोग विशेषज्ञ डा. गौरव श्रेष्ठ के नेतृत्व में की गई थी। श्रेष्ठ दम्पती सन् २०३९ साल से नेपालगन्ज में चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com