Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत वर्ल्ड डेभलपमेंट फोरम द्वारा शुभकामना आदान–प्रदान एवं चायपान कार्यक्रम सम्पन्न

 

काठमांडू, ११ आश्विन २०८२ (शनिवार) । नेपाल भारत वर्ल्ड डेभलपमेंट फोरम केन्द्रीय कार्यालय, काठमांडू में दशैं, तिहार, दीपावली एवं छठ पर्व की पूर्वसंध्या पर शुभकामना आदान–प्रदान तथा चियापान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष मधुरेंद्र चौधरी ने की।

शुभकामना आदान–प्रदान से पूर्व, उपस्थितजनों ने हाल ही में हुए जेन जी आन्दोलन में शहीद हुए वीर योद्धाओं की स्मृति में एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अध्यक्ष चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि—

“आज के परिवेश में देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। जेन जी आन्दोलन ने यह साबित कर दिया है कि विकास की धारा युवा शक्ति के बिना संभव नहीं। नेपाल का विकास भारत से अलग होकर नहीं हो सकता, इसलिए फोरम नेपाल–भारत सहयोग को मजबूत करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार करेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि फोरम का उद्देश्य न केवल नेपाल–भारत संबंधों को सुदृढ़ करना है, बल्कि नेपाल में पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भी ठोस पहल करनी है। उन्होंने विशेष रूप से सीतामाता मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि—

“भले ही भारत में भव्य सीतामाता मंदिर निर्माणाधीन है, लेकिन आने वाले दिनों में नेपाल में भी ऐसा ही मंदिर अवश्य बनेगा। यह कदम पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देगा।”

फोरम के महासचिव योग नारायण साह ने कहा कि संस्था को विश्वव्यापी स्तर तक ले जाने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न देशों में फोरम की शाखा स्थापित कर, प्रवासी नेपाली एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से नेपाल के विकास को नई दिशा दी जाएगी।

यह भी पढें   वृंदावन धाम : साहित्य और प्रेम का संगम : एक आत्मीय यात्रा-वृत्तांत

कार्यक्रम में फोरम के संरक्षक सुरेन्द्र कुमार जोशी ने कहा कि संस्था की जड़ें पहले नेपाल–इंडिया यूथ मिशन के रूप में रही हैं और अब नेपाल भारत वर्ल्ड डेभलपमेंट फोरम के रूप में यह नेपाल–भारत मैत्री, शांति, विकास और व्यवसायिक सहयोग का एक सेतु बनेगा।

ओबीसी अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने संगठन को विशिष्ट बताते हुए सुझाव दिया कि विशेषज्ञों की अलग टीम गठित कर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं सिएन खड्का ने आश्वासन दिया कि संस्था को और मजबूत बनाने में उनका पूरा सहयोग रहेगा।

यह भी पढें   दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे,75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फोरम की पूर्व मधेश प्रदेश अध्यक्ष सुनिता शाह क्रांति ने कहा कि फोरम शुरू से ही विकास और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आने वाले दिनों में और भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

कैलाश जैन, डा. राम प्रभोध चौधरी, उमेश कुमार सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने नेपाल–भारत संबंधों की मजबूती और पर्यटन, व्यवसाय एवं विकास में फोरम की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

अंत में, फोरम की वरिष्ठ सदस्य बिमला भट्टराई, सह–सचिव सर्मिला गौतम, कोषाध्यक्ष रीता कुमारी साह, रौतहट अध्यक्ष पप्पु यादव, समाजसेवी आमोद श्रेष्ठ, राम ध्यान साह, अमन जी, अम्बिका मंडल, मीना बानिया आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।

यह भी पढें   जेल : सजा से आगे सुधार और पुनर्वास की सोच जरूरी : बिमल सरार्फ,

कार्यक्रम में संगठनात्मक निर्णय भी लिए गए, जिनमें प्रदीप नायक पुन को फोरम का अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रमुख तथा डा. राम प्रभोध चौधरी को केन्द्रीय स्वास्थ्य प्रमुख नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष मधुरेंद्र चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com