Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री बृजेश त्रिपाठी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

 

मुंबई, 27 सितम्बर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने वरिष्ठ नेता श्री बृजेश त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

श्री त्रिपाठी की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1993 में स्व. डी.पी. त्रिपाठी जी के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद 1999 में जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की स्थापना हुई, तब से वे पार्टी में स्व. डी.पी. त्रिपाठी जी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। वे पूर्व में मुंबई प्रदेश एनसीपी के सचिव, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के महासचिव, और विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य रह चुके हैं।

यह भी पढें   नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ में नई कार्यसमिति का चयन... अंजन श्रेष्ठ अध्यक्ष

श्री त्रिपाठी ने भारत-नेपाल सरकार और नागरिकों के बीच संबंधों को मजबूत करने और भारत-ब्रिटेन नागरिक संबंधों को प्रगाढ़ करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे South Asia Solidarity Foundation के संस्थापक निदेशक हैं और दक्षिण एशियाई एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

नियुक्ति पर श्री त्रिपाठी ने कहा,
“मैं आदरणीय शरदचंद्र पवार साहब और सुप्रिया ताई सुले जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। आने वाले समय में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना और श्री शरद पवार साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना मेरा प्रथम उद्देश्य होगा। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहूँगा।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *