Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा ने आज पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई

 

आश्विन २३ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने आज पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है । यह बैठक कुपण्डोल के हिमालय होटल में आज दोहपर एक बजे होगी ।
इस बैठक को लेकर कहा गया है कि – बैठक में २६ आश्विन को होने जा रहे केन्द्रीय समिति बैठक के एजेण्डा को लेकर चर्चा की जाएगी ।
भाद्र २३ और २४ गते को हुए जेनजी युवा आन्दोलन के बाद देउवा ने पहली बार पदाधिकारियों की औपचारिक बैठक बुलाई है । दो दिन हुए जेन जी के आंदोलन में देउवा और उनकी पत्नी आरजु राणा के साथ उनके ही बुढ़ानीलकण्ठ स्थित निवास में मारपीट हुई थी ।
आगजनी से निवास ध्वस्त हो जाने के बाद से वे ललितपुर में ही रह रहे हैं । लेकिन अभी तक उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *