Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिपिन जोशी का वीडियो सार्वजनिक

 

आश्विन २३ – नेपाली छात्र बिपिन जोशी, जिन्हें दो वर्षों से गाजा में हमास ने बंधक बनाकर रखा है, उनकी एक वीडियो क्लिप सार्वजनिक की गई है ।
द टाइम्स ऑफ इजरायल ने कुछ समय पहले का एक वीडियो सार्वजनिक किया है जिसके अनुसार २०२३ अक्टूबर ७ को बुधवार की रात किबुट्ज अलुमिम में हुए आक्रमण के क्रम में  विपिन का अपहरण किया गया था, और यह वीडियों उसके अपहरण के कुछ ही दिन बाद का है ।
इजरायल के रक्षा बल द्वारा बरामद किए गया विपिन का यह वीडियो को उनके परिवार वालों को उपलब्ध कराया गया है । ऐसा विश्वास किया जा रहा है कि यह वीडियो २०२३ नवंबर का है ।
३३ सेकेंड के इस वीडियो में जोशी अंग्रेजी में बोल रहे हैं । वीडियों में वो कह रहे हैं कि ‘मेरा नाम बिपिन जोशी है । मैं नेपाल से हूँ । मैं २३ वर्ष का हूँ । मैं २५ दिन पहले इजरायल आया था । मैं यहाँ  एक कार्यक्रम से संदर्भ में आया था । मैं एक विद्यार्थी हूँ ।’,‘मैं कृषि फार्म में काम करता हूँ ।’
इस वीडियों के सार्वजनिक करने से एक उम्मीद जगी है कि शायद वो जीवित हों । लेकिन ये वीडियों आज से दो साल पहले का है इसलिए कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: कल दिनांक 15 जून 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *