Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीपी राजमार्ग की अवस्था का अवलोकन करेंगे घिसिङ

 


आश्विन २३ – भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात, शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री कुलमान घिसिङ बीपी राजमार्ग की अवस्था का अवलोकन करने के लिए आज काभ्रे जा रहे हैं ।
बाढ़ और भूस्खलन से क्षत विक्षत हुए सड़क और उसके मरम्मत के लिए जो काम किए जा रहे हैं उस काम का अनुगमन करने के लिए घिसिङ काभ्रे जा रहे हैं ।
उनके साथ इस टीम में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय के सचिव, सड़क विभाग के महानिर्देशक के साथ ही अन्य लोग भी रहेंगे ।
आश्विन १७, १८ और १९ गते को हुई बारिश के बाद आए बाढ़ और भूस्खलन के कारण बीपी राजमार्ग के विभिन्न खण्ड़ो में बहुत ज्यादा क्षति हुई । जिससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया था । कुछ जगहों में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था । जिससे सर्वसाधारण को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने भूस्खलन से जुझ रहे समस्याओं के कुछ फोटो और विडियो हाल ही में सार्वजनिक किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *