जसपा नेपाल करने जा रही है कोशी और मधेश प्रदेश समिति का अधिवेशन
आश्विन २४ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल दो प्रदेश समिति का अधिवेशन करने जा रही है । प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने जानकारी दी है कि पार्टी कोशी प्रदेश समिति और मधेस प्रदेश समिति का अधिवेशन करने जा रही है । कोशी प्रदेश समिति का अधिवेशन आश्विन २५ और २६ गते विराटनगर में होगा । इसी तरह मधेस प्रदेश समिति का अधिवेशन २७ और २८ गते आश्विन को जनकपुरधाम में होगा । बाकी प्रदेश समितियों में भी अधिवेशन के लिए तैयारी की जाने की जानकारी बस्नेत ने दी है । जसपा नेपाल ने बताया है कि स्थानीय तह के अन्तर्गत के पार्टी समिति का अधिवेशन संपन्न कर प्रदेश समिति का अधिवेशन करने जा रही है ।


