Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल की स्वास्थ्य अवस्था सामान्य

 

आश्विन २५ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की स्वास्थ्य अवस्था सामान्य होने की जानकारी अस्पताल ने दी है ।
आज (शनिवार) सुबह स्वास्थ्य में समस्या आने के बाद राष्ट्रपति पौडेल को महाराजगंज स्थित मनमोहन कार्डियोथरासिक वास्कुलर एन्ड ट्रांसप्लान्ट सेंटर में भर्ना किया गया था ।
अस्पताल के कार्यकारी निर्देशक प्रा.डा. रत्नमणि गजुरेल ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है कि अभी उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा  है । उनकी स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘हाल सम्माननीय जी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है ।’ ‘उनकी स्वास्थ्य अवस्था सामान्य होने की जानकारी करवा रहे हैं ।’ शनिवार की सुबह जेन जी आन्दोलन के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति कार्यालय में वार्ता होनी थी । लेकिन वार्ता से पहले ही राष्ट्रपति पौडेल अस्वस्थ हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया । बताया गया है कि जेन जी के साथ दूसरी वार्ता अब सोमवार को होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com