Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शशांक कोइराला ने देउवा से किया आग्रह… केन्द्रीय कार्यसमिति का तत्काल करें विघटन

 

आश्विन २५ – नेपाली कांग्रेस के नेता डा.शशांक कोइराला ने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा से आग्रह किया है कि वो केन्द्रीय कार्यसमिति का तत्काल विघटन करें । इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि वें किसी को कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी दें । शनिवार पार्टी मुख्यालय सानेपा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बातें कही । कोइराला ने कहा कि आगामी मङ्सिर में पार्टी की नियमित महाधिवेशन होने के कारण देउवा को चाहिए कि वो किसी को कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी दें । साथ ही महाधिवेशन की तारीख तय हो सके ऐसा वातावरण भी बनावें ।
नेता कोइराला ने कहा – ‘विशेष महाधिवेशन नहीं नियमित महाधिवेशन करनी होगी । उन्होंने कहा कि मैंने शेरबहादुरजी से कहा कि — ये मेरा व्यक्तिगत विचार है । मैंने उन्हें कहा कि आप विघटन  करें । किसी एक व्यक्ति को कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी दें, वे गठन करेंगे और वही तारीख भी तय करेंगे ।
कोइराला ने स्पष्ट किया कि जो कार्यवाहक सभापति बनेंगे वही पार्टी की आगामी महाधिवेशन की तारीख भी तय करेंगे ।

यह भी पढें   बलूचिस्तान 11 अगस्त को मनाने जा रहा अपना स्वतंत्रता दिवस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com